Udham Singh Nagar News

जयपुर में छाया उत्तराखंड, गीता सागर बनीं मिसेज इंडिया यूनिवर्स ग्लोबल 2024

Ad

Geeta Sagar story:- राज्य उत्तराखंड के युवाओं का हुनर आज हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहा है। मंच चाहे जो भी हो उत्तराखंड के युवा प्रदेश का नाम उस हर मंच में रोशन कर रहे हैं। ऐसी ही एक कहानी है गीता सागर की, जिन्होंने उत्तराखंड का नाम जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में रोशन किया है। उनकी इस सफलता के कारण राज्य के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल बीते दिनों जयपुर में आयोजित इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट दीवालिशियस प्रतियोगिता में गीता सागर को ‘मिसेज इंडिया यूनिवर्स ग्लोबल 2024’ चुना गया है। बता दें कि गीता मूल रूप से काशीपुर की रहने वाली हैं। वे वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरबी लाल सागर की सुपुत्री है। गीता फिलहाल अर्बन कोऑपरेटिव बैंक में सहायक मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।

बीते रविवार मिसेज इण्डिया यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन दीवालिशियस ग्रुप की ओर से रविवार को होटल ग्रैंड उनियारा, जयपुर में इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट दीवालिशियस मिसेज इण्डिया यूनिवर्स 2024 के विनिंग पार्टिसिपेंट्स की क्राउनिंग सेरेमनी का अयोजन किया गया था।

इस कार्यक्रम में दीवालिशियस मिसेज यूनिवर्स आर्गेनाइजेशन की ओर से पांच अंतरराष्ट्रीय स्तर की नई सौंदर्य प्रतियोगिताओं की घोषणा की गई। दीवालिशियस मिसेज इण्डिया यूनिवर्स आर्गेनाइजेशन के सीईओ नरेश मदान ने बताया कि सेलिब्रिटी कोरियोग्राफर संदीप धर्मा के डायरेक्शन में हुए इस कार्यक्रम में दीवालिशियस मिसेज इण्डिया यूनिवर्स 2024 की क्राउनिंग के साथ ही आगामी पांच सौंदर्य प्रतियोगिताओं दीवालिशियस मिसेज यूनिवर्स इंटरनेशनल, मिसेज हैरिटेज वर्ल्ड इण्डिया, मिसेज इण्डिया वर्ल्ड, एलीट मिसेज इण्डिया और दीवालिशियस सुपर मॉडल ऑफ द ईयर की ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी की गई है।

दीवालिशियस मिसेज इण्डिया यूनिवर्स 2024 की फाइनलिस्ट के तौर पर काशीपुर की गीता सागर को मिसेज इन्डिया यूनिवर्स ग्लोबल का टाइटल प्रदान कर क्राउनिंग की गई। देश की नामचीन हस्तियों में शुमार हो चुकी गीता सागर को फिर शैश पहनाकर ट्रॉफी और गिफ्ट हैंपर्स भी भेंट किए गए।

आपको बता दें कि इस से पहले भी गीता कई टाइटल्स अपने नाम कर चुकी हैं। 2 वर्ष पूर्व 2022 में गीता सागर ने गुरुग्राम में आयोजित टिस्का मिस एंड मिसेज इंडिया शो में मिसेज उत्तराखंड गोल्ड का खिताब जीतकर राज्य व अपने शहर काशीपुर का नाम रोशन किया था।

राजस्थान ड्रीम्स के डायरेक्टर गौरव प्रताप सिंह के अनुसार क्राउनिंग सेरेमनी में भाजपा राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी चीफ गेस्ट थे, वहीं पूर्व आईपीएस लक्ष्मण गौड़, अनिला चौरड़िया, हिमांशी मानसिंघानी, डॉ. शोभा तोमर, जेडी माहेश्वरी, पवन गोयल, संजय सरदाना, पृथ्वीपाल सिंह, कमल शर्मा आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top