Uttarakhand News

उत्तराखंड सरकार ने पलटा फैसला, चारधाम यात्रा को किया स्थगित

चारधाम यात्रा शुरू करने को लेकर प्रेशर में उत्तराखंड सरकार,SC से वापिस ली याचिका
Ad

देहरादून: चारधाम यात्रा पर सरकार और हाईकोर्ट के बीच चल रही तनातनी के बीच सरकार ने अपने फैसले पर यू-टर्न ले लिया है। पहले कोर्ट के फैसले के खिलाफ जाते हुए यात्रा खोलने के आदेश जारी कर अब सरकार ने यात्रा को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि काफी समय से हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर रुख सख्त बनाया हुआ है। हाईकोर्ट का कहना है कि ऐसे माहौल में यात्रा कराना ठीक नहीं है। लेकिन बीते दिन हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ जाकर प्रदेश सरकार ने देर रात चारधाम यात्रा को एक जुलाई से खोलने की एसओपी जारी कर दी।

सरकार ने इसमें यात्रा के 11 जुलाई से हर जिले के लिए खोले जाने की बात भी कही। मगर सुबह सुबह सरकार ने रुख बदल लिया है। अब सरकार ने हाईकोर्ट का फैसला मानते हुए संशोधित गाइडलाइन जारी कर दी हैं। जिसके तहत चारधाम यात्रा को अगले आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।

एक कदम आगे बढ़ाकर सरकार ने इस यात्रा को 11 जुलाई से प्रदेश के सभी लोगों के लिए खोलने की बात भी एसओपी में लिख दी। लेकिन आज सुबह होते होते सरकार को अपनी गलती का अहसास हो गया और उन्होंने संशोधित गाइड लाइन जारी करके चार धाम शत्रा को अगले आदेशों तक के लिए स्थगित करने की बात कह दी। बहरहाल अब एक जुलाई से तीन जिलों के लिए भी यात्रा शुरू नहीं होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top