Uttarakhand News

हल्द्वानी लाइवः तेज रफ्तार बाइक ने मचाया कोहराम, रिटायर्ड सूबेदार की दर्दनाक मौत

रुद्रपुरः राज्य में सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहे हैं। सड़क हादसों का मुख्य कारण यातायात के नियमों की अनदेखी करना होता है। तेज रफ्तार के वजह से सबसे ज्यादा सड़क हादसे होतें हैं। तेज रफ्तार की वजह से कई लोगों को अपनी जिदंगी गंवानी पड़ती है। ऐसा ही एक दर्दनाक सड़क हादसा उधम सिंह नगर से सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार बाइक ने रिटायर्ड सूबेदार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई।

बता दें कि सूबेदार मानसिंह पानू सेना से रिटायर होने के बाद सिडकुल में नौकरी कर रहे थे। बीती रात मानसिंह पानू कंपनी से घर लौट रहे थे कि तभी एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया और भीड़ जमा हो गई। यह देख बाइक सवार मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत ही पुलिस को इस बात की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और मान सिंह पानू को जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने मान सिंह पानू को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद से ही मान सिंह पानू के परिवार में कोहराम मच गया। सूबेदार मानसिंह इससे पहले भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके थे। उनका एक बेटा अभी भी भारतीय सेना में सेवाएं दे रहा है। वहीं भूतपूर्व लीग के अध्यक्ष खड़क सिंह कार्की का कहना है कि सूबेदार मानसिंह पाल भूतपूर्व सैनिक लीग के सदस्य थे।

To Top