Uttarakhand News

उत्तराखंड: करीब डेढ़ लाख प्रवासी दूसरे राज्यों में फंसे हैं, रात दो बजे तैयार हुई ये लिस्ट

Ad

हल्द्वानी: अपने लोगों को वापस लाने के लिए राज्य सरकार द्वारा डाटा जुटाया जा रहा है। उत्तराखंड सरकार ने हेल्पलाइन नंबर और वेबसाइट लिंक के माध्यम से मिली जानकारी के आधार पर प्रवासियों की लिस्ट तैयार की है। देशभर में करीब 137969 लोग बाहर फंसे हुए हैं और राज्य वापस आना चाहते हैं। सरकार द्वारा एक लिस्ट जारी की है कि जिसमें राज्यों के नाम, खुद के वाहन और सरकारी वाहन से आने के लिए आवेदन करने वालों के आंकड़े दिखाएं हैं। सबसे ज्यादा दिल्ली में फंसे लोगों की संख्या है। राजधानी में 39429 लोग फंसे हुए हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले गृह मंत्रालय के आदेश के बाद राज्य सरकारों ने प्रवासियों को घर वापस लाने की कवायद शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top