Uttarakhand News

उत्तराखंड में टूटे सभी रिकॉर्ड, 2700 से ज्यादा केस और 37 मरीजों ने तोड़ा दम

Ad

हल्द्वानी: शनिवार को उत्तराखंड में 2757 कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के आंकड़े 121403 हो गए हैं जिसमें से 101659 मरीजों ने कोरोना वायरस को हराया है। 802 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इसके अलावा शनिवार को 37 मरीजों की मौत भी हुई है और कुल मौत का आंकड़ा 1856 हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्य में 15386 केस एक्टिव हैं। रिकवरी रेट 83.51 प्रतिशत हो गया है। बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए शादी समारोह में 200 लोगों को ही एंट्री मिल पाएगी। वहीं रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक CURFEW घोषित कर दिया गया है। ये नियम पूरे राज्य के लिए लागू किया गया है।

शनिवार को अल्मोड़ा में 51 , बागेश्वर में 15 , चमोली में 28, चंपावत में 44, देहरादून में 1179,हरिद्वार में 617, नैनीताल में 248, पौड़ी में 155 , पिथौरागढ़ में 12 , रुद्रप्रयाग में 79, टिहरी में 50, ऊधमसिंह नगर में 265 और उत्तरकाशी में 14 मामले सामने आए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top