Uttarakhand News

जरूरी खबर उत्तराखंड,हर राशन कार्ड में 20 किलो राशन और दोगुनी चीनी मिलेगी !

Ad

हल्द्वानी: राज्य में सरकारी गल्ले की दुकान से राशन लेने वालों के लिए राहत भरी खबर है। वहीं राशन की दुकान चलाने वालों की कमाई में भी बढ़ोतरी होगी। इसे लेकर पूरा प्लान बना लिया गया है। जिसके तहत अब उत्तराखंड में हर राशन कार्ड पर साढ़े सात किलो के बजाए 20 किलो खाद्यान्न मिलेगा। इसके अलावा जो चीनी पहले 800 ग्राम मिलती थी, उसे बढ़ाकर 2 किलो कर दिया गया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बंशीधर भगत ने यह निर्देश दिए हैं। जनता के अलावा डीलरों को भी फायदा मिलने वाला है। 10 रुपए प्रति कुंतल की जगह अब उन्हें प्रति कुंटल 143 रुपए लाभांश मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

दो दिन पूर्व विधानसभा स्थित सभाकक्ष में मंत्री बंशीधर भगत की अध्यक्षता में खाद्यान्न वितरण और सस्ता गल्ला विक्रेताओं की समस्याओं को लेकर बैठक हुई। बैठक में विभागीय मंत्री ने राज्य खाद्य योजना में प्रति राशन कार्ड पर साढ़े सात किलों के स्थान से बढ़ाकर 20 किलो करने का निर्णय लिया।

इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को प्रति राशन कार्ड 10 किलो चावल और 10 किलो गेहूं करने का प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। प्रति राशन कार्ड चीनी को दो किलो और राशन में गई बढ़ोतरी के संबंध में प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए है। इन प्रस्तावों को कैबिनेट में पेश किया जएगा।

बैठक के दौरान मंत्री ने राज्य खाद्यान्न योजना में डीलरों को भी राहत दी है। उनके लाभांश को 10 रुपये प्रति कुंतल से बढ़ाकर 143 रुपये प्रति कुंतल किया गया है। वहीं दालों का बोनस अथवा लाभांश जो अभी तक 18 रुपये मिलता था, उसको 100 रुपये प्रति कुंतल करने का प्रस्ताव पारित किया।

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top