Uttarakhand News

उत्तराखंड: कोरोना वायरस संक्रमित बुजुर्ग की मौत, आंकड़ा 28 पहुंचा

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज की मृत्यु होने का मामला सामने आया है। खबर के अनुसार 68 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत सोमवार को बेस अस्पताल श्रीनगर में हुई है। उन्हें रुद्रप्रयाग से रेफर किया गया था। यह बात भी सामने आई है कि बुजुर्ग को पहले से ब्लड कैंसर भी था। 8 जून को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वह दिल्ली से उत्तराखंड पहुंचे थे और इसके बाद उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि सोमवार को भी प्रदेश में 74 नए मरीज मिले । इसके बाद मरीजों की संख्या 2418 हो गई है। राहत की बात यह है कि कुल संक्रमित मरीजों में से अब तक 1521 (63 फीसद) ठीक हो चुके हैं। जबकि गढ़वाल व कुमाऊं मंडल में अलग-अलग अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर में 854 मरीज अभी भर्ती हैं। कोरोना पॉजिटिव 15 मरीज अन्य राज्यों में जा चुके हैं। 

भारत में कोरोना वायरस के आंकड़े

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 14933 नए मामले मिले हैं। वहीं 312 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा बढ़कर 4,40,933 पहुंच गया है। जिनमें से 1,78,014 एक्टिव केस हैं और 2,48,190 मरीज रिकवर हो चुके हैं। देश में अब तक कोरोना से 14011 लोगों की मौत हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top