Uttarakhand News

उत्तराखंड ही नहीं,देश को भी भाने लगी है इन अधिकारियों की कार्यशैली,गर्व का पल

Ad

उत्तराखंड ही नहीं,देश को भी भाने लगी है इन अधिकारियों की कार्यशैली,गर्व का पल

कई अधिकारी ऐसे होतें हैं जो अपने कार्य से सभी को प्रेरित करते हैं। जब भी वे अपने पद को संभालने के लिए कुर्सी पर बैठते हैं तो उनका सर्वप्रथम कार्य होता है समाज के हित के लिए कार्य करना। अपने शख्त फैसलों के वजह से वे जिले को एक नई पहचान दिलाते हैं। कई अधिकारी ऐसे होते हैं जो लोगोंं के लिए मार्गदर्शक बन उन्हें सही राह पर चलना भी सीखाते हैं। अधिकारी की पहचान अहम फैसलों के वजह से होती है। उत्कृष्ट सोच, जवाबदेह कार्यशैली के वजह से कुछ अधिकारी ऐसे भी होतें हैं जो हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उनकी जिले के साथ-साथ पूरे राज्य और देश में चर्चा होती है। आज हम आपकों ऐसे ही उत्तराखंड के अधिकारियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होने अपनी कार्यशैली और अपने अहम फैसलों के चलते उत्तराखंड को एक नई पहचान दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि उत्तराखंड के 3 जिलाधिकारियों का नाम देश के 50 लोकप्रिय जिलाधिकारियों की लिस्ट में शामिल हुआ है। द फेम इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक फेम इंडिया ने देश के 50 लोकप्रिय जिलाधिकारियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में उत्तराखंड के 3 जिलाधिकारियों का नाम शामिल किया गया है। फेम इंडिया मैगजीन ने एशिया पोस्ट सर्वे के साथ मिलकर विभिन्न स्रोतों, प्रबुद्ध लोगों की राय एवं ग्राउंड एवं मीडिया रिपोर्ट के आधार पर देश भर में 50 लोकप्रिय जिला अधिकारियों का चयन किया। स्टेकहोल्ड सर्वे के आधार पर 50 कैटेगरी बनाई गई और हर कैटेगरी में एक लोकप्रिय जिलाधिकारी को रखा गया। इनमें से टिहरी गढ़वाल के नए जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल को प्रेरक जिलाधिकारी की लिस्ट में टॉप पर रखा गया है। इसके अलावा चमोली जिले की जिलाधिकारी स्वाती एस भदौरिया को उम्दा जिलाधिकारी की लिस्ट में टॉप पोजीशन में जगह दी गई है। वहीं उत्तराखंड के एक और जिलाधिकारी सी. रविशंकर (हरिद्वार) को विकासशील केटेगरी में टॉप पोजीशन पर जगह मिली है।

उत्तराखंड के इन 3 जिलाधिकारियों ने वास्तव में अपने कामों की वजह से जनता के दिलों में अलग ही जगह बनाई हुई हैं। राज्य की जनता भी उसे ही प्यार करती है जो उनके हित के लिए कार्य करे। और इन 3 जिलाधिकारियों ने अपने कार्य से सभी लोगों का दिला जीता है। तभी तो इन अधिकारियों को देश के 50 लोकप्रिय जिलाधिकारियों की लिस्ट में शामिल किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top