Uttarakhand News

उत्तराखंड खबर: मेडिकल बुलेटिन जारी, 34 लोगों ने कोरोना वायरस को हराया

Ad

हल्द्वानी: मंगलवार को मेडिकल बुलेटिन हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड ( uttarakhand) में आज कोरोना वायरस ( coronavirus) का एक मामला सामने आया है। यह मामला ऋषिकेश एम्स से सामने आया। नैनीताल लालकुआं की रहने वाली महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। हॉस्पिटल का यह दूसरा मामला है। मंगलवार को 300 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और एक मरीज ठीक हुआ है।राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 52 हो गई है जिसमें से 34 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है।

वहीं भारत में देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1594 नए मामले सामने आए हैं और 51 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 29,974 हो गई है, जिसमें 22,010 सक्रिय हैं, 7027 लोग स्वस्थहो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 937 लोगों की मौत हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top