Uttarakhand News

सिर दर्द बना कोरोना वायरस, उत्तराखंड में 6 और मरीज पाए गए POSITIVE

Ad

हल्द्वानी: पिछले दो दिन उत्तराखंड के लिए बिल्कुल भी अच्छे नहीं रहे हैं। राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आंकड़ा 7 से बढ़कर दस हुआ था और वो अब 16 हो गया है। हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा जारी बुलेटिन में इसकी पुष्टि हुई है। उत्तराखंड में 6 नए मामले जो सामने आए हैं उनमें से एक ऊधमसिंह नगर और 5 मामले देहरादून से आए हैं। राज्य में अब तक 825 सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 671 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 138 रिपोर्ट्स का इंतजार किया जा रहा है। 152 लोगों को ISOLATION में रखा गया है। हालांकि दो ठीक भी हुए हैं। कुल आंकड़ों की बात करें तो 4 ऊधमसिंह नगर, एक पौड़ी और 11 देहरादून से सामने आए हैं।

उत्तराखंड में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को छह और संदिग्धों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को तीन केस पाजिटिव पाए गए थे। तीनों मामले ऊधमसिंहनगर के हैं। जानकारी के अनुसार मुरादाबाद में जमात में शिरकत करने के बाद अवैध रूप रुद्रपुर में दाखिल हुए 13 जमातियों पर बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया था। यह लोग मुरादाबाद से रेलवे ट्रैक से पैदल हल्द्वानी को जा रहे थे। पुलिस ने इन्हें रोककर क्वारंटाइन सेंटर भिजवाया था। अब इनमें से तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। अन्य जमातियों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top