Uttarakhand News

Big Breaking-उत्तराखंड में 6 मरीज कोरोना पॉजिटिव,88 हुई संख्या

Ad

Big Breaking-उत्तराखंड में 6 मरीज कोरोना पॉजिटिव,88 हुई संख्या

हल्द्वानीः राज्य में कोरोना वायरस के मामले थमने का नाम नही ले रहे हैं। प्रवासियों के राज्य में वापस आने से कोरोना का खतरा और भी बढ़ गया है। राज्य में कोरोना के 6 और नए सामने आए हैं। इनमें से 4 देहरादून जिले से और 2 उधम सिंह नगर जिले से सामने आए हैं। देहरादून में 3 कोरोना मरीज और मसूरी में एक कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि देहरादून जिले के मरीजों का सैंपल एम्स में टेस्टिंग के लिए भेजा गया था। वहीं उधम सिंह नगर के सैंपल हल्द्वानी के सुशीला तिवारी लैब में टेस्टिंग भेजे गए थे। इसमें एक रुद्रपुर जिला अस्पताल में और एक एलडी भट्ट अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती है। रुद्रपुर का युवक दिल्ली से और काशीपुर का युवक महाराष्ट्र से आया था। आज आई जांच रिपोर्ट मेंं दोनों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। राज्य में अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 88 हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top