Uttarakhand News

दुखद:चमोली में भीषण हादसा, खाई में गिरी गाड़ी, कई लोगों के मरने की आशंका

Ad

उत्तराखंड के चमोली में बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक वाहन खाई में गिर गया। वाहन में करीब 18 लोग सवार थे जो अंतिम संस्कार में जा रहे थे। यह घटना चमोली के थराली इलाके में देवाल-घेस मोटरमार्ग पर हुई है।

इस घटना में करीब 10 लोगों के मारे जाने की आशंका है। वहीं कई लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। एसडीएम थराली ने इस घटना की जानकारी मीडिया को दी। घटनास्थल दूर होने के चलते अभी तक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचने में देर हुई। इस घटना की पूर्ण जानकारी और आंकड़ों का इंतजार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top