Uttarakhand News

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

Ad

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में लगातार तीन बार सत्ता हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी अब पूरे देश में अपनी पहचान बनाने के प्रयास में लगी हुई है। दिल्ली में पार्टी के नेता लोकसभा चुनाव को लेकर अपने इरादे साफ कर चुके हैं। वहीं उत्तराखंड में भी पार्टी साल 2022 में होने वाले चुनावों में 70 सीटों पर उतरने का प्लान बना रही है। उत्तराखंड में चुनावी हवा को अपनी ओर करने के लिए पार्टी दिल्ली में किए विकास कार्यों का गुणगान कर रही है। उत्तराखंड में पार्टी की ओर से पहले ही कहा जा चुका है कि वह अगर सत्ता में आती है तो जनता को मुफ्त में पानी देगी।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: चीनी सेना के साथ झड़प के दौरान घायल हुआ उत्तराखंड का जवान शहीद

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी सदस्यता अभियान चलाएगी। लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है। मोबाइल नंबर 98710 10101 पर मिस कॉल कर पार्टी की सदस्यता ली जा सकती है। जल्द ही पूरे प्रदेश में रैली निकाली जाएगी, जो कि सभी विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

आम आदमी पार्टी की ओर से उत्तराखंड को लेकर बार-बार कहा जा रहा है कि जिस तरह दिल्ली में पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधा सुधरी है, वैसी ही व्यवस्था आप उत्तराखंड में भी देगी। आप नेताओं का कहना है कि दिल्ली से उत्तराखंड 200 किलोमीटर दूर है और 30 लाख के करीब उत्तराखंड के लोग दिल्ली में रहते हैं। ऐसे में लोग इस बात का अंदाज़ा आसानी से लगा सकते हैं कि वहां पर सरकार कैसे काम कर रही है। लेकिन ये बाते अभी पेपर पर हैं। दिल्ली और उत्तराखंड एक दूसरे से काफी अलग है। दिल्ली में संसाधनों की कमी नहीं लेकिन उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में अभी-अभी कई चीजों का अभाव है। देखना दिलचस्प होगा कि कैसे आप इन सभी चुनौतियों से पार पाती है और दिल्ली की तरह देवभूमि में अपनी पहचान स्थापित करती है।

यह भी पढ़ें: नहीं रहे भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान, क्रिकेट जगत में शोक

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top