Dehradun News

सांसद अजय भट्ट का बड़ा बयान, मैं सीएम रेस में शामिल नहीं हूं

Ad

हल्द्वानी: भाजपा की विधानमंडल दल की बैठक बुधवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में शुरू हो गई है। इस बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद के लिए नए चेहरे का नाम तय होगा। वहीं पार्टी कार्यालय में सांसदों और विधायकों के आने का सिलसिला शुरू हाे गया है। दिल्ली से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक भी देहरादून भाजपा कार्यलय पहुंच गए हैं। उन्हें दिल्ली से देहरादून भेजा गया है। इसके बाद अटकले लगाई जा रहे हैं कि उनका नाम रेस में सबसे आगे हैं। वह पहले भी राज्य के सीएम रह चुके हैं और ऐसे में भाजपा उनके अनुभव का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही है जो उन्हें अगले साल होने वाले चुनाव में फायदा पहुंचाए। वहीं कार्यकर्ताओं का कहना है कि निशंक जी पूरी टीम को साथ में लेकर चलने का माद्दा रखते हैं। वहीं नैनीताल से सांसद अजय भट्ट का बड़ा बयान भी सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल होने से इनकार किया है। देहरादून स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में विधानमंडल दल की बैठक में त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई विधायक व मंत्री पहुंच गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top