Breaking News

बॉर्डर में पाकिस्तान की नापाक हरकत, शहीद हुआ उत्तराखण्ड का लाल संदीप थापा

Ad

हल्द्वानी: कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। अब वो नापाक हरकत में उतर आया है। पाकिस्तानी सेना की ओर से जम्‍मू कश्‍मीर में शनिवार को सीजफायर उल्लंघन किया है। इस गोलाबारी में उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून के रहने वाले संदीप थापा शहीद हो गए। 

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया को मिल रही जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना की ओर से शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे भारत की अग्रिम चौकियों और गांवों पर मोर्टार व छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई। पाकिस्तान की इस हरकत का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि, इस गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया। जवान की पहचान लांस नायक संदीप थापा निवासी देहरादून के रूप में हुई है। संदीप की उम्र 25 साल बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top