Uttarakhand News

उत्तराखंडः छात्रा ने पंखे से लटककर किया सुसाइड, सुसाइड नोट में छलका दर्द

Ad

देहरादूनः राज्य में आत्महत्या के मामले थमने का नाम नही रहें हैं। राज्य में छात्र छात्राओं के सुसाइड के मामले आए दिन बढ़ते ही जा रहें हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला देहरादून से सामने आया है। जहां बीएएमएस की छात्रा ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। वहीं छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा कि भाई मुझे माफ कर देना..मम्मी और पापा का ख्याल रखना।

बता दें कि उत्तरांचल मेडिकल कॉलेज की छात्रा प्रिया (21) पुत्री ओम प्रकाश मूल निवासी सुल्तानपुरी, नई दिल्ली ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। मामले के बाद हॉस्टल में हड़कंप मच गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई। सूचना मिलते ही एसआइ विवेक भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने हॉस्टल का दरवाजा तोड़कर प्रिया को कमरे से बाहर निकाला। और अस्पताल भेज दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस को प्रिया के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। प्रिया ने सुसाइड नोट में लिखा था कि भाई मुझे माफ कर देना..मम्मी और पापा का ख्याल रखना। वहीं प्रिया ने सुसाइड नोड में लिखा है कि उसन मानसिक तनाव के चलते यह कदम उठाया है। पुलिस का कहना है कि छात्रा के साथ तीन और छात्राएं रहती थी। जिस समय प्रिया ने यह कदम उठाया वे सब कॉलेज गई हुई थी। छात्र-छात्राओं से पूछताछ में पता चला कि प्रिया बेहद मिलनसार थी, कॉलेज में उसका किसी के साथ किसी प्रकार का विवाद नहीं था। मामले के बाद मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top