Uttarakhand News

उत्तराखंडः खाई में गिरी बाइक, 1 युवक की मौके पर मौत, 1 की हालत गंभीर

Ad

देहरादूनः राज्य में सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहे हैं। सड़क हादसों के वजह से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। ऐसा ही एक दर्दनाक सड़क हादसा टिहरी गढ़वाल में हुआ। जहां लमगांव थाने से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक बाइक बेकाबू होकर खाई में गिर गई। बाइक पर दो युवक सवार थे। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

बता दें कि दोनों युवक बागी खेतपाली मोटरमार्ग पर काम करते थे। बाइक पर सवार होकर वो अपनी साइट पर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई। पुलिस द्वारा मृतक के परिवारवालों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए टिहरी अस्पताल भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top