Uttarakhand News

सांसद तीरथ सिंह रावत सड़क हादसे का शिकार, बाल-बाल बची जान,कार पलटी

Ad

हल्द्वानी: पौड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत सड़क हादसे का शुकार हो गए है। यह सड़क हादसा दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर हुआ। उलटी दिशा से आ रहे वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी और उनकी कार पलट गई। बताया जा रहा है कि उन्हें हल्की चोट आई है और उनका हरिद्वार के निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया। घटना घटना सुबह साढे आठ बजे की है। हादसा हरिद्वार के भीमगोड़ा के पास हुआ। हादसे के बाद सांसद तीरथ सिंह रावत बेहोश हो गए थे। गनीमत रही कि उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई। हादसा होते ही कार्यकर्ता उन्हें हरिद्वार के सिटी हॉस्पिटल ले गए, जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top