Uttarakhand News

उत्तराखंड से दुखद खबर,झील में मिला ITBP अफसर का शव,1 हफ्ते से था लापता

Ad

उत्तराखंड से दुखद खबर,झील में मिला ITBP अफसर का शव,1 हफ्ते से था लापता

उत्तराखंड से एक दुखद खबर सामने आई है। चमोली से लापता आईटीबीपी के अफसर का शव श्रीनगर की कोटेश्वर स्थित झील से बरामद हुआ। आईटीबीपी में एएसआई के तौर पर कार्यरत राकेश कुमार बीती 23 मई से लापता था। उनकी तलाश के लिए आईटीबीपी और पुलिस की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रहीं थीं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि गुरुवार की दोपहर कोटेश्वर स्थित श्रीनगर जल विद्युत परियोजना की झील से एक शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि मृतक की उम्र 40 से 45 साल बताई गई। शव तीन-चार दिन पुराना और बिना कपड़ों के था। आईटीबीपी के अधिकारियों ने शव की शिनाख्त एएसआई राकेश कुमार के तौर पर की है।

राकेश हिमांचल के चंबा के रहने वाला था। और 23 मार्च को आईटीबीपी के एक जवान के लापता होने की रिपोर्ट गौचर थाने की कर्णप्रयाग चौकी में दर्ज कराई गई ती। इसके बाद पुलिस ने आईटीबीपी गौचर को मामले की सूचना दी। आईटीबीपी के अधिकारियों ने शव की शिनाख्त एएसआई राकेश कुमार के तौर पर की। राकेश के साथियों का कहना है कि वो लंबे समय से डिप्रेशन में था। राकेश की मौत के बाद परिवार और साथियों में कोहराम मच गया है।


ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top