Uttarakhand News

हल्द्वानी:अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत

Ad

हल्द्वानी:अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत

हल्द्वानी-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात एक भीषण हादसा हुआ। हल्द्वानी से बागेश्वर जा रही बोलेरो जीप खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। खबर के मुताबिक तीनों लोग रानीबाग में एक परिचित के दाह संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी दौरान बागेश्वर की ओर जा रहा बोलेरो वाहन सुयालबाड़ी के पास अनियंत्रित होकर 300 मीटर नीचे कोसी नदी में समा गया। वाहन में तीन लोग सवार थे। तीनों की पहचान चालक मोहन सिंह नगरकोटी (45) पुत्र उत्तम सिंह निवासी कांडा बागेश्वर और धीरेन्द्र नगरकोटी (38) पुत्र राजेन्द्र नगरकोटी और प्रकाश सिंह नगरकोटी (50) के रूप में हुई है। हादसे के बाद एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू चलाया। कुछ देर पहले ही जानकारी मिली है कि प्रकाश सिंह नगरकोटी का शव भी पुलिस को बरामद हो गया है।

तीनों शवों का पंचनामा किया जा रहा है। उनके शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जायेगा। तीनों का अन्तिम संस्कार बागेश्वर के कान्डा स्थित उनके मूल गांवों में किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top