Uttarakhand News

बॉलीवुड स्टार ने उत्तराखंड पुलिस के जवान की कर डाली भगवान से तुलना- वीडियो

Ad

उत्तराखंड पुलिस पूरे देश में मित्र पुलिस के नाम से विख्यात है। ऐसा इसलिए कि पुलिस ने हमेशा उत्तराखंड के लोगों की मदद परिवार समझकर की है। आप किसी भी क्षेत्र में चले जाएं तो स्थानीय निवासी पुलिस की तारीफ करते नहीं थकते हैं। कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन में पुलिस ने जो कार्य जनता के लिए किया है वह शायद ही इतिहास की किताब से मिट पाए।

ADVERTISEMENTS Ad
https://www.facebook.com/uttarakhandpolice/videos/1449101508595350/

उत्तराखंड की पुलिस एक बार फिर अपने काम के चलते सुर्खियों में हैं, बॉलीवुड के स्टार विद्युत जामवाल ने उत्तराखंड पुलिस की तारीफ की है। उन्होंने उत्तराखण्ड पुलिस अग्निशमन विभाग में तैनात फायरमैन मनीष पंत की तारीफ कर उनकी तुलना भगवान हनुमान जी से कर डाली। एक वीडियो पर विद्युत जामवाल ने कहा कि मनीष पंत का काम हनुमान जी जैसा हैं जो लक्ष्मण जी के लिए संजीवनी लाए थे, उसी प्रकार इन्होंने लोगों को दवाई पहुंचाने का कार्य किया है। बता दें कि मनीष पंत अब तक देहरादून, अल्मोड़ा, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी जनपद के लगभग 100 लोगों तक जरूरी दवाइयां पहुंचा चुके हैं। जिस कारण उन्हें मेडिसिन मैन का टैग मिला है।

विद्युत द्वारा जारी वीडियो को उत्तराखंड पुलिस ने अपने अधिकारिक फेसबुक पेज पर भी पोस्ट किया है जिसे लोग काफी पंसद कर रहे हैं। विद्युत ने पूरी उत्तराखंड पुलिस की सराहना की और सलाम किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top