Uttarakhand News

उत्तराखंड दर्दनाक हादसाः तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Ad

देहरादूनः राज्य में सड़क हादसों की वजह से आए दिन कई लोगों को अपनी जिदंगी गवानी पड़ती है। ऐसा ही दर्दनाक हादसा ऋषिकेश से सामने आया है, जहां हरिद्वार-दून रोड पर अज्ञात वाहन ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में दुपहिया वाहन चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

बता दें कि घटना बुधवार सुबह की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि रिजेंटा होटल के पास हाईवे पर एक युवक घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को एम्स अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके पर युवक का दुपहिया वाहन भी पड़ा मिला। पुलिस का कहना है कि किसी तेज रफ्तार वाहन ने युवक के दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी थी। जिस वजह से उसकी मौत हो गई। युवक का नाम नीतीश कुमार उम्र 25 साल थी। युवक हरिद्वार के लक्सर का रहने वाला था।

घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मृतक के परिवारवालों को सूचना दे दी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक का परिवार दरगाहपुर में रहता है। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।

photosource- rajyasameeksha

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top