Uttarakhand News

उत्तराखंड में गजब हो गया, दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे से मांगा दहेज, फिर हुआ ऐसा…

Ad

देहरादूनः हमारे देश में दहेज प्रथा एक कलंक है, जो दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन दहेज की वजह से ना जाने कितनी बेटियों को इसका खामियाजना भूगतना पड़ता है। पर रुड़की से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया है। यहां लड़की के घरवालों पर दहेज मांगने का आरोप लगा है। आरोप है कि युवती और उसके परिवार वालों ने शादी के लिए 50 हजार की नकदी और सोने के जेवरात मांगे थे। लड़के वालों ने मना किया तो लड़की वालों ने रिश्ता तोड़ दिया।

बता दें कि लड़का रड़की का रहने वाला है और लड़की दिल्ली की। दोनों की 3 फरवरी को शादी होने वाली थी। पर लड़की वाले दहेज की मांग पर अड़ गए। पीड़ित युवक रुड़की के सलेमपुर गांव का रहने वला है। कुछ महीने पहले फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती एक लड़की से हुई। लड़की दिल्ली की रहने वाली थी। जल्द ही दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद लड़के ने लड़की के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। लड़की और उसके घरवाले भी तैयार हो गए। दो महीने पहले युवक के परिवारवाले युवती के घर पहुंचे और सगाई की रस्म हुई। 3 फरवरी को शादी का दिन तय हुआ। लड़के के घरवाले शादी की तैयारी में जुटे थे। लेकिन गुरुवार को युवती ने फोन करके कहा कि उसे शादी से पहले दहेज में 50 हजार की नकदी और जेवर चाहिए। नहीं मिले तो वो शादी नहीं करेगी।

युवक के घरवालों ने युवती को समझाने की बहुत कोशिश की, पर वो नहीं मानी। इसके बाद युवती ने शादी तोड़ दी। जिसके बाद युवक के परिवारवाले गंगनगर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने बताया कि युवक पक्ष के लोग तहरीर देने आए थे। पर बाद में तहरीर वापस लेकर चले गए। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top