Uttarakhand News

उत्तराखंडः भाई-बहन की संदिग्ध हालात में मौत,पिता ने दिया होश उड़ा देने वाला बयान

Ad

boy died /haldwanilive
हल्द्वानी सनसनीः युवक ने खाया जहर, अस्पताल में तोड़ा दम

देहरादूनः हरिद्वार से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। जहां रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में दो भाई बहन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पिता ने सांप के डस लेने के कारण बेटा-बेटी की मौत होने की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह सामने आएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि सोमवार की दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम को रोड़ीबेलवाला क्षेत्र की ठोकर नंबर दस में झोपड़ी में शिवम ढाई साल और तीन महीने की मुन्नी की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पूछताछ में पिता रिंकू ने पुलिस को बताया कि देर रात करीब बारह बजे बच्चों के रोने की आवाज सुनकर जब वह उठा तो उनके नजदीक एक काले रंग का सांप दिखाई दिया। यह देख उसके होश उड़ गए। और वो तुरंत बच्चों को जिला अस्पताल ले गया, जहां उसके बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद वो शवों को लेकर चंडीघाट पुल के नीचे सपेरा बस्ती में लेकर पहुंचा। जहां किसी ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। चौकी प्रभारी पवन डिमरी का कहना है कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top