Uttarakhand News

उत्तराखण्ड खबर: खाई में गिरी कोटद्वार जा रही बस, 4 की मौत

Ad

देहरादून: उत्तराखण्ड के कोटद्वार में मंगलवार दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया। खबर के अनुसार बस बैजरो से कोटद्वार जा रही जीएमओयू की बस रीठाखाल के पास बेकाबू होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 यात्री घायल हुए है जिनकी हालात गंभीर बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

 स्थानीय लोगों की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर पहुंची। इसके बाद रेस्क्यू चलाया गया और शवों को खाई से निकाला गया।  जिलाधिकारी धीराज सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर भी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

दूसरी ओर बरसात से उत्तराखण्ड परेशान है। मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया हुआ है। बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में यातायात को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं लगातार सड़क हादसों की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top