Uttarakhand News

उत्तराखंड सड़क हादसा, कार खाई में गिरी, 2 लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम

Ad

देहरादूनः राज्य में सड़क हादसे थमने का नाम नही ल रहे हैं। सड़क हादसों के वजह से आए दिन कई लोगों को अपनी जिदंगी गवानी पड़ती है। ऐसा ही एक दर्दनाक सड़क हादसा टिहरी से सामने आया है। जहां टिहरी के नरेंद्रनगर में एक कार खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि ग्राम सोनी के पास कार खाई में समा गई। कार में दो व्यक्ति सवार थे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने पुलिस की इसकी सूचना दे दी। सूचना पर थाना नरेंद्रनगर की टीम और राजस्व उप निरीक्षक दियुलि घटनास्थल पर पहुंचे। 

पुलिस ने बताया ति एक मृतक की पहचान रमेश गुसाईं पुत्र बलवंत सिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी 45/7 माता मंदिर मार्ग, अजबपुर कलां, देहरादून के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतकों के परिवारवालों से संपर्क किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top