Uttarakhand News

देहरादून सड़क हादसा, पर्यटकों की कार खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

Ad

देहरादूनः राज्य में सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहें हैं। उत्तराखंड की खूबसूरत पहाडिंयों का सफर अब खौफनाक होते जा रहा है। आए दिन सड़क हादसे बढ़ते ही जा रहें हैं। सड़क हादसो का मुख्य कारण यातायात के नियमों की अनदेखी करना होता है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला हादसा देहरीदून से सामने आ रहा है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई। हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि देहरादून में कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर चामड़ खील के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। घटना देर रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। सुबह सड़क से गुजर रहे दो बाइक सवार लोगों ने खाई में एक कार को गिरा देखा। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी स्थानीय लोगों के साथ-साथ कालसी थाना पुलिस को भी दे दी।

मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने शवों को खाई से बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया है। अभी तक दो ही शवों को मुख्य सड़क तक लाया जा सका था। वहीं पुलिस का कहना है कि मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। वहीं कार हरियाणा नंबर की है जबकि, कार में सवार लोग सहारनपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

pic source- amar ujala

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top