Uttarakhand News

Uttarakhand सड़क हादसा, खाई में समाई कार, तीन युवक समेत एक युवती घायल

Ad

देहरादूनः Uttarakhand में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहें हैं।Uttarakhand की सुन्दर पहाडियों का सफर दिन प्रतिदिन खौफनाक बनते जा रहा है। सड़क हादसों का मुख्य कारण यातायात नियमों की अनदेखी करना होता है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला देहरादून से सामने आया है। जहां आज सुबह मसूरी देहरादून मार्ग पर एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई। हादसे में चार कार सवार चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।

बता दें कि आज सुबह करीब छह बजे देहरादून मसूरी मार्ग में किमाड़ी गांव के पास जैसे ही एक ऑल्टो कार पहुंची तो अचानक कार अनियंंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस को हादसे की सूचना दे दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मसूरी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला। और 108 की मदद से देहरादून के दून अस्पताल ले दाया गया।

पुलिस ने बताया कि हादसे में हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान प्रतीक सिंह बोरा निवासी दिल्ली, शुभम पासवान निवासी देहरादून, आयूशी मंडोला निवासी देहरादून, चालक प्रतीश के रूप में हुई है।

photo source-amar ujala

ADVERTISEMENTS Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top