Uttarakhand News

उत्तराखंड में बेकाबू कार ने मचाया कोहराम, 4 स्कूली बच्चों को मारी टक्कर

Ad

देहरादूनः उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से एक दुखद घटना सामने आ रही है। जहां गमरी पट्टी क्षेत्र में एक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और इसके बाद चार स्कूली बच्चों को टक्कर मार दी और खड्डे में जा गिरा।

बता दें कि एक युवक अपनी कार से चिन्यालीसौड़ की तरफ आ रहा था। इस बीच कोटधार बैंड के पास कार अनियंत्रित हो गई। इसके बाद सड़क किनारे चल रहे चार स्कूली बच्चों को कार ने टक्कर मार दी और करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो छात्र और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हैं। घायल छात्र राजेश राणा और केशव राणा समेत वाहन चालक मोहित को हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया। इसके अलावा दो अन्य स्कूली बच्चे रवीना और लोकेंद्र घायल हैं। उन्हें प्राथमिक इलाज दिया गया है। और अब हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top