Uttarakhand News

चारधाम यात्रा केवल उत्तराखंड के लोगों के लिए, पुलिस ने जारी किया अपील वीडियो

Ad

चारधाम यात्रा केवल उत्तराखंड के लोगों के लिए, पुलिस ने जारी किया अपील वीडियो

उत्तराखंड में अनलॉक के संबंध में राज्य सरकार ने गाइडलाइन जारी कर दी है। अब राज्य में रेस्ट्रो, मॉल, धार्मिक स्थल और होटल खुल पाएंगे। फिलहाल जिलाधिकारी की ओर आदेश जारी करने का इंतजार किया जा रहा है। सरकार ने साफ किया है जिलाधिकारी इस गाइडलाइन के अनुरूप व्यवस्था बना सकते हैं। सबसे बड़ा सवाल चारधाम यात्रा को लेकर भी है।

ADVERTISEMENTS Ad

सरकार द्वारा गाइडलाइन में साफ किया गया है कि चारधाम यात्रा केवल राज्य के लोगों के लिए ही खुलेगी। इसके अलावा राज्य के अन्य धार्मिक स्थानों में भी राज्य के बाहर से आने वालों को एंट्री नहीं दी जाएगी। चारधाम यात्रा शुरू करने का जिम्मा राज्य सरकार ने देवस्थानम बोर्ड को दिया है। गाइडलाइन में कहा गया है कि बोर्ड प्रबंधक यात्रा को लेकर जिला प्रशासन और अन्य हक हकूकधारियों से चर्चा करेंगे। आम सहमती के बाद ही यात्रा शुरू की जाएगी।

चर्चा में श्रद्धालुओं की संख्या और प्रोटोकॉल तय किया जाएगा। यात्रा शुरू करने से पहले जानकारी के लिए प्रचार किया जाएगा। इसके अलावा कोरोना वायरस के बचाव हेतु कुछ सख्त नियम बनाए जा सकते हैं। इस बारे में उत्तराखंड पुलिस लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने उत्तराखंड पुलिस के फेसबुक पेज पर दूसरे प्रदेशों के लोगों से अपील की गई है कि राज्य सरकार की अगली गाइडलाइन का इंतजार करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा केवल उत्तराखंड की जनता के लिए शुरू होगी।

https://www.facebook.com/uttarakhandpolice/videos/2980852318700991/

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top