Uttarakhand News

पिथौरागढ़ से हल्द्वानी लाते वक्त कोरोना संक्रमित SSB जवान की मौत

Ad

हल्द्वानी: राज्य में कोरोना वायरस के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब तो मौत के आंकड़ों में भी बढ़ोतरी होने लगी है। ताजा मामला सामने आ रहा है पिथौरागढ़ से जहां एक कोरोना संक्रमित जवान की मौत हुई है। जिला अस्पताल में भर्ती जवान कोरोना पॉजिटिव था। जिले में कोरोना से यह पहली मौत है।

ADVERTISEMENTS Ad

हॉस्पिटल से मिल रही जानकारी के अनुसार एसएसबी के 52 वर्षीय एएसआइ की तबीयत अधिक खराब थी और उन्हें  22 जुलाई को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था।  उनकी हालात में सुधार नहीं हुआ तो हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया। सोमवार को उन्हें हल्द्वानी लाया जा रहा था कि रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि वह उत्तरकाशी के रहने वाले थे।

10 जुलाई को वह जम्मू कश्मीर से लौटे थे। उन्हें बटालियन लाने के लिए भेजा गया था। वह क्वारंटाइन में थे और इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। था। 22 जुलाई को जिला अस्पताल में भर्ती किया। ट्रूनेट जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली। ऑक्सीजन देने में कठिनाई आ रही थी, इसलिए उन्हें एसटीएच रेफर किया गया। 

सोमवार को 224 नए मरीज भी मिले। जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 6328 पहुंच गई है। इनमें 3675 स्वस्थ हो गए हैं, जबकि 2547 मरीज विभिन्न अस्पतालों व कोविड-केयर सेंटर में भर्ती हैं। अभी तक कुल 68 संक्रमितों की मौत हो चुकी है और 38 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top