Uttarakhand News

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 300 पार पहुंचा, 8 नए मामले सामने आए

Ad

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 300 पार पहुंचा, 8 नए मामले सामने आए

कोरोना वायरस के मामले उत्तराखंड में 300 पार हो गए है। अभी-अभी अपडेट मिला है कि ऊधमसिंह नगर जिले में 8 संक्रमित मिले हैं। सभी प्रवासी है और अब उत्तराखंड में संक्रमण का आंकड़ा 306 हो गया है। सात संक्रमित महाराष्ट्र से लौटे थे और एक जयपुर से। इनमें पांच लोग पिथौरागढ़, एक खटीमा, एक जसपुर और एक बाजपुर के निवासी हैं। दोपहर तीन बजे जारी मेडिकल बुलेटिन में 54 नए मरीजों की पुष्टि हुई थी और अब ये आंकड़ा 62 पहुंच गया है। बात ऊधमसिंह नगर की करें तो रविवार को जिले में 9 संक्रमित मिले हैं। एक संक्रमित सुबह सामने आया था जो काशीपुर का था।

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस 12,देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस 69,हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस 14, नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस 117,पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस 7, ऊधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस 43 और उत्तरकाशी 10 , टिहरी 9, पिथौरागढ़ में 2, चमोली 4, चंपावत 8, रुद्रप्रयाग 3 और बागेश्वर में 6 मामले सामने आए हैं। उत्तराखंड में अब तक 56 मरीजों ने कोरोना वायरस को हराया है। जबकि तीन लोगों की मौत हुई है। फिलहाल सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामले नैनीताल ( 117) से सामने आए हैं।

श में आज लगातार तीसरे दिन 6 हजार से अधिक मामले सामने आए। पिछले 24 घंटों में 6,768 नए कोरोनोवायरस मामलों के साथ देश में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 1.30 लाख के पार चला गया है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 6767 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 147 लोगों की मौत भी हुई हैं। इस बीच देश में कोरोना के मामले बढ़कर 1.31 लाख के पार चले गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, रविवार(24 मई) सुबह 8 बजे तक देश में कोरोना के कुल 1,31,868 मामले सामने आ चुके हैंस वहीं कोरोना से मौत का आंकड़ा भी बढ़कर 3867 तक पहुंच गया है। देश में कोरोना के फिलहाल 73,560 एक्टिव केस हैं, वहीं 54,441 मरीज ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top