Uttarakhand News

एम्‍स ऋषिकेश में कोरोना पॉजिटिव एक युवक की मौत

Ad

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले रोजाना बढ़ रहे हैं। एम्स ऋषिकेश से एक बढ़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुजफ्फरनगर निवासी एक 26 वर्षीय युवक की गुरुवार सुबह मौत हो गई। उत्तराखंड में कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा 10 हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल नए केस के बारे में अपडेट दिया है कि युवक दो जून को एम्स की ओपीडी में आया था। युवक को सांस की बीमारी थी। बुधवार को उसके सैंपल लिए गए थे और कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद मरीज को कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। गुरुवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे युवक ने दम तोड़ दिया। स्टेट सर्विलांस अधिकारी और स्थानीय प्रशासन को इस संबंध में सूचना कर दी गई है।

देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 2 लाख 16 हजार के पार पहुंच गए हैं। लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच अच्छी खबर भी आई है। देश भर में अबतक 1,04,107 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 1,06,737 एक्टिव केस हैं और अबतक 6,075 लोगों की जान जा चुकी है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात और दिल्ली जैसे कुछ चुनिंदा राज्यों के चलते नए मामलों की बढ़ती संख्या में कमी नहीं आ रही। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 9,304 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 260 लोगों की मौत हुई है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top