Uttarakhand News

उत्तराखंड: कोरोना वायरस ने पार किया एक लाख का आंकड़ा, कुछ देर पहले जारी हुआ है बुलेटिन

Ad

देहरादून: राज्य में कोरोना वायरस के कुल मामलों ने एक लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। मंगलवार को उत्तराखंड में 128 मामले सामने आए और 147 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है। राज्य में कोरोना का आंकड़ा 1001118 पहुंच गया है, जबकि 95212 मरीज ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून जिले से 48 ,हरिद्वार से 30, नैनीताल जिले से 12, उधमसिंह नगर से 22 ,पौडी से 09 , टिहरी से 54, चंपावत से 0, पिथौरागढ़ से 0 ,अल्मोड़ा 03, बागेश्वर से 02, चमोली से 05 , रुद्रप्रयाग से 0 ,उत्तरकाशी से 07 कोरोना वायरस के केस सामने आए हैं। उत्तराखंड में 1713 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 1696 है और 497 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके हैं। राज्य में रिकवरी दर 95.10 प्रतिशत चल रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामलों के बढ़ने के बाद सरकार ने कड़े फैसले लेना शुरू कर दिया है। राज्य में बिना कोरोना वायरस नेगेटिव रिपोर्ट के एंट्री नहीं मिलेगी। सरकार उन राज्यों पर नजर बनाए हुए है जहां कोरोना वायरस के मामले अधिक है। ऐसे राज्यों से आने लोगों की बॉर्डर पर कोरोना जांच भी शुरू हो गई है। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों के अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में भी कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सबसे ज्यादा चिंता है कुंभ को लेकर हो रही हैं, जहां लाखों लोग पहुंच रहे हैं और ऐसे में कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकना एक चुनौती बन गया है। बता दें कि उत्तराखंड में 15 मार्च 2020 को कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top