Uttarakhand News

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के कुल मामले हजार के पास, एक राहत भरी खबर भी

Ad

breaking news: गुरुग्राम से हल्द्वानी लौटी युवती पाई गई कोरोना पॉजिटिव

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले हजार से बस एक कम है। दो बजे जारी मेडिकल बुलेटिन में यह पुष्टि हुई है। मंगलवार को उत्तराखंड में कुल 41 नए मरीज कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा राहत की बात ये भी है कि राज्य में अब ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 243 हो गई है। उत्तराखंड में इस वक्त कोरोनावायरस संक्रमण के 746 केस एक्टिव हैं और 7 लोगों की मौत भी हुई है।मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक उत्तराखंड में 6863 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। राज्य में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 31 हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मंगलवार को दिन में सामने आए 41 मामले

चमोली तीन , देहरादून 26, हरिद्वार 1, टिहरी 11

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल आंकड़े-999

अल्मोड़ा 63, बागेश्वर 21, चमोली 16, चंपावत 33, देहरादून 263, हरिद्वार 77, नैनीताल 268, पौड़ी 34, पिथौरागढ़ 27, रुद्रप्रयाग 6, टिहरी 88, ऊधमसिंह नगर 82 और उत्तरकाशी में 21 केस सामने आए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top