Nainital-Haldwani News

लॉकडाउन के चलते नैनीताल में फंसे बॉलीवुड सितारों का हुआ है मेडिकल चैकअप

 

नैनीताल: लॉकडाउन के लागू होने के बाद कई लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं। 23 मार्च से लॉकडाउन जारी है जो की 3 मई तक चलेगा। नैनीताल जिले में लॉकडाउन से पहले कई फिल्मी सितारे पहुंचे थे लेकिन घोषणा के बाद वहीं फंस गए हैं। इस लिस्ट में मनोज बाजपेई,दीपक डोबरियाल और नीना गुप्ता का नाम शामिल हैं। मनोज बाजपेई,दीपक डोबरियाल शूटिंग को लेकर जिले में पहुंचे थे और नीना गुप्ता अपने पति के साथ मुक्तेश्वर के घर पर पहुंची थी।

खबर के मुताबिक फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेई और दीपक डोबरियाल सहित फिल्म क्रू के 23 लोग रामगढ़ के सोनीपत एस्टेट में रुके हुए हैं। मंगलवार को सभी का बारी-बारी से मेडिकल चेकअप किया गया। मनोज बाजपेयी का परिवार भी लॉक डाउन में यही फंस कर रह गया है। जबकि दीपक डोबरियाल अकेले ही यहां पहुंचे थे। मनोज ने जानकारी दी कि वह लॉक डाउन से पहले ही रामगढ़ पहुंच कर शूटिंग निपटा रहे थे कि अचानक लॉक डाउन घोषित लागू कर दिया गया। इस वजह से वह मुंबई नहीं लौट सके। उन्होंने क​हा कि वे उन्हें इस बात से कोई निराशा नहीं है। इस दौरान मैनें प्रकृति को नजदीक से समझा है। उन्होंने चिकित्सकों का आभार किया। वे लोग अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों की जान बचा रहे हैं और सभी देशवासियों को उन्हें सहयोग करना चाहिए।

उत्तराखंड में 23 मार्च से लॉकडाउन लगा हुआ है। राज्य में कोरोना वायरस के कुल 46 के सामने आए हुए हैं। जबकि 19 मरीजों ने इस बीमारी को मौत दी है। हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा लगातार सैंपलिंग की जा रही है।

To Top