Uttarakhand News

उत्तराखंड में कोरोना संकट बढ़ता ही जा रहा है,आज सामने आए 451 केस

Ad

बुधवार को उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना वायरस के रिकॉर्ड मामले देखने को मिले हैं। कुछ देर पहले जारी हुए मेडिकल बुलेटिन के अनुसार राज्य में 451 मामले सामने आए हैं और 52 मरीज कोरोना वायरस को हराकर घर लौटे हैं। इसके अलावा 2 मरीजों की मौत हुई है। बुधवार को सबसे ज्यादा हरिद्वार में 204 मामले से सामने आए हैं। वहीं नैनीताल में 73, ऊधमसिंह नगर में 98, टिहरी 11, पौड़ी में 4, देहरादून में 43, अल्मोड़ा में 4, रुद्रप्रयाग में , उत्तरकाशी में 9 मामले सामने आए। उत्तराखंड में अब कोरोना वायरस के कुल मामले 5300 हो गए हैं जबकि कुल 3349 मरीजों ने कोरोना वायरस को हराया। रिकवरी रेट की बात करें तो पिछले 10 दिन में वह 80 प्रतिशत से गिर कर 66.71 पर आ गया है। राज्य में कोरोना वायरस के चलते 57 लोगों की जान गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में कोरोना वायरस की कुल संख्या जिला वाइस- 5300

अल्मोड़ा में 224 मामले, बागेश्वर में 95, चमोली में 82, चंपावत में 76, देहरादून में 1221, हरिद्वार में 981, नैनीताल में 788, पौड़ी में 190, पिथौरागढ़ में 85, रुद्रप्रयाग में 67, टिहरी में 488, ऊधम सिंह नगर में 861 और उत्तरकाशी में 142 से सामने आए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top