Uttarakhand News

देहरादून:झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध और वीडियो बना करने लगा ब्लैकमेल…

Ad

देहरादून: राजधानी देहरदून में युवती को झांसा देकर शारीरिक संबंध व क्लीपिंग बना ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी इस क्लीपिंग का इस्तेमाल शारीरिक संबंध बनाने के लिए करता रहा। देहरादून की नगर कोतवाली क्षेत्र में युवती ने पुलिस को इस मामले के बारे में जानकारी दी है। पीडिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक ने तीन साल पहले उसका क्लीपिंग बनाया था और तब से वो उसका इस्तेमाल शारीरिक संबध बनाने के लिए कर रहा था।पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसआइ कोतवाली नगर अशोक राठौर ने जानकारी दी कि एक युवती ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी अमन खुराना पुत्र विनय खुराना निवासी एकता विहार, सहस्रधारा रोड से जान-पहचान थी। दोनों का एक दूसरे केघर आना-जाना था। इसी दौरान आरोपी अमन ने युवती को  झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसकी वीडियो क्लीपिंग बना ली। इसकी जानकारी जब पीड़िता को हुई तो उसने उससे मिलना-जुलना बंद कर दिया।

पीड़िता के मुताबिक, इसके बाद आरोपित उसे क्लिपिंग सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा है। आरोप लगाया कि 28 जुलाई को आरोपित कचहरी परिसर में मिला और अपने साथ चलने के लिए कहने लगा। विरोध करने पर उसने उसके साथ मारपीट की और धमकी दी कि अब वह उसकी क्लीपिंग वायरल कर देगा। आरोपी ने इसके अलावा युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में ये भी सामने आया है कि आरोपित पहले भी एक मामले में जेल जा चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top