Regional News

लालकुआं रेलवे स्टेशन में हड़कंप, बरेली पैसेंजर ट्रेन के टॉयलेट में मिला युवक का शव

Ad

लालकुआं: बरेली से लालकुआं आने वाली पैसेंजर ट्रेन के टॉयलेट में किशोर का शव मिला है। इस घटना के सामने आने के बाद रेलवे स्टेशन एवं आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मृतक किशोर की उम्र 14 साल के आसपास है। ट्रेन के टॉयलेट में युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। प्रथम दृष्टि से ये मामला आत्महत्या का नजर आ रहा है। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, फिलहाल किशोर की शिनाख्त नही हुई और रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सामने आने के बाद मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

Related image

घटना दोपहर 1.30 बजे सामने आई। लालकुआं रेलवे स्टेशन में ट्रेन के टॉयलेट में यात्री जाने लगा, इसी दौरान उसे 14 साल के युवक का शव लटका दिखाई दिया। इसके बाद पूरे स्टेशन में सनसनी फैल गई और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। वहीं पुलिस इस मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है लेकिन जिस तरह से युवक का शव टॉयलेट में लटका था उससे किसी अपराध की तरफ भी इशारा कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top