Uttarakhand News

महिला क्रिकेट के लिए देहरादून में होगा ट्रायल, पहली बार बनेगी उत्तराखण्ड की टीम

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखण्ड क्रिकेट पहली बार बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेने वाला है। सीनियर टीम ,अंडर-19 , अंडर-16 व अंडर-19 महिला टीम के चयन से पहले ट्रायल प्रक्रिया शुरू हो गई है।  राज्य के अलग-अलग शहरों में ट्रायल का आयोजित किया जा रहा है।राज्य में पहली बार बालिकाओं को भी अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। महिला अंडर-19 टीम का ट्रायल देहरादून स्थित तनुष क्रिकेट एकेडमी में 9 और 10 सितंबर को पंजीकरण कराया जाएगा। वहीं ट्रायल प्रक्रिया 11 और 12 सितंबर को लिया जाएगा। ट्रायल में चयन खिलाड़ियों को कैंप में भाग लेना होगा, यह सूची 13 सितंबर को जारी की जाएगी।महिला अंडर-19 टीम का ट्रायल सफेद गेंद से लिया जाएगा। वहीं खिलाड़ियों को कलर किट में आना अनिवार्य है। ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र, हाई स्कूल व इंटर प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र और स्थाई प्रमाण पत्र पेश करना अनिवार्य है। बता दें कि उत्तराखण्ड क्रिकेट के संचालन के लिए गठिन उत्तराखंड क्रिकेट कंसेंसस कमेटी महिला क्रिकेट की जिम्मेदारी यूनाइटेड क्रिकेट एसोसिएशन को दी है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top