Uttarakhand News

उत्तराखंड: जंगलों की आग बनी यात्रियों की परेशानी का कारण, कैंसल हुई दिल्ली की फ्लाइट

Ad

पंतनगर: राज्य के जंगलों में बढ़ती आग ना सिर्फ वन संपदा और जानवरों को नुकसान पहुंचा रही है बल्कि यात्रियों को भी इसका खामियाजा अब भुगतना पड़ रहा है। दिल्ली से यहां आने वाली हवाई सेवा को आज के लिए रद्द कर दिया गया है। विजिबिलिटी कम होना इसकी वजह बताई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के जंगलों में गर्मी आते ही आग ने धाबा बोल दिया है। हर इलाके के जंगल धधक रहे हैं। प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार मिलकर वन विभाग की मदद से हर कारगर कोशिश में जुटी हुई हैं। हेलीकॉप्टर की मदद से आग पर काबू पाया जा रहा है। मगर इस आग ने आसमान को भी धुंधला कर दिया है।

यह भी पढ़ें: कोरोना के साथ बढ़ा लॉकडाउन का डर,महानगरों से उत्तराखंड वापस लौटने लगे हैं प्रवासी

यह भी पढ़ें: बिना मास्क वालों की जेब ढ़ीली,एक दिन में उत्तराखंड पुलिस ने वसूला 2.29 लाख रुपए का जुर्माना

आग के बढ़ने के कारण दूषित हवा आसमान की तरफ बढ़ रही है। साथ ही धुंध के रूप में हर ओर छा रही है। जिससे विमान सेवाओं पर भी खासा असर पड़ने लगा है। बता दें कि विजिबिलिटी कम होने से सामवार को दिल्ली वाया देहरादून-पन्तनगर की हवाई सेवा निरस्त कर दी गई। 

दरअसल दिल्ली से होते हुए देहरादून से रोजाना दोपहर सवा 12 बजे यात्रियों को लेकर विमान पंतनगर पहुंचता है। इसके बाद ये पंतनगर से एक बजे वापस दून के लिए निकलता है। मगर सोमवार को बढ़ती धुंध और कम विजिबिलिटी के चलते इसे निरस्त करने का फैसला लिया गया है।

पन्तनगर एयरपोर्ट के निदेशक राजीव पुनेठा के अनुसार विमान लैंडिंग के लिए कम से कम एक किलोमटर का रास्ता क्लियर दिखना चाहिए। जबकि आज 500 से 600 मीटर तक ही विजिबिलिटी रही। साफतौर पर इसका बड़ा कारण पहाड़ के जंगलों में लगी आग से पनपा धुआं है। दृश्यता कम होने से हवाई सेवा आज निरस्त कर दी गई है। 

यह भी पढ़ें: नैनीताल में वाट्सएप ने बचाई युवती की जिंदगी, चार बच्चों के बाप की खोली पोल

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना वायरस, कंटेनमेंट जोन बढ़े और रिकवरी दर गिरी

यह भी पढ़ें: देहरादून और हरिद्वार में बिगड़ रहे हैं हालात, रविवार को उत्तराखंड में 550 कोरोना केस मिले

यह भी पढ़ें: चुनावी हवा को भाजपा की ओर करने वेस्ट बंगाल पहुंचे स्टार प्रचारक सतपाल महाराज

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top