Uttarakhand News

उत्तराखंडः पुलिस का दमदार एक्शन, 11 हजार के नकली नोटों के साथ डॉक्टर गिरफ्तार

Ad

देहरादूनः राज्य में नकली नोटों का धंधा बढ़ता ही जा रहा है। नकली नोटों के इस काले धंधे को रोकने के लिए पुलिस आए दिन अभियान चलाती है। क्लेमेनटाउन थाने की पुलिस ने नकली नोटों के साथ आयुर्वेदिक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से 11 हजार के नोट बरामद किए गए हैं। उसके दो साथी पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। ये तीनों घर पर ही नकली नोट छापते थे। 

क्लेमेनटाउन थाना प्रभारी नरोत्तम बिष्ट ने बताया कि वांछित संजय शर्मा निवासी मकतुलपुरी, गंगनहर, हरिद्वार की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर दबिश दी गई तो वह घर के पिछले दरवाजे से भाग निकला। पुलिस ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसकी जैकेट की जेब से 11 हजार के नकली नोट बरामद हुए। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसके साथी राजेश गौतम और विक्रम चौहान पूर्व में नकली नोट में जेल जा चुके हैं। वह काफी समय से फरार चल रहा था। इस बीच वह काफी नोट मार्केट में चला चुका है। 

बता दें कि आरोपित आयुर्वेद डॉक्टर भी है और अपना क्लीनिक चलाता था। मरीज ना आने के वजह से उसने क्लीनिक बंद कर दिया था। आरोपित ने पुलिस को बताया कि उसके दो बेटे पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी पढ़ाई का खर्च पूरा करने के लिए वह नकली नोट छापने और चलाने लगा। थाना प्रभारी का कहना है कि क्लेमेनटाउन पुलिस ने 17 सितंबर 2019 को राजेश गौतम निवासी हर्ष विहार, दिल्ली और विक्रम चौहान निवासी हापुड़ को 6,49,000 की जाली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया था। उनके पास से एक प्रिंटर, चार प्रिंटिंग कॉटेज, 16 पेज प्रिंटिंग, एक पिस्टल बरामद हुए थे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top