Uttarakhand News

पहाड़ में भूमि रोपण के लिए आशुतोष पंत ने अखरोट के पौधे निशुल्क भेंट किये

Ad

हल्द्वानीः दिनांक 9 फरवरी 2020 को गंगोलीहाट के रावलगांव में 10 फरवरी को पिथौरागढ़ के निकट दिगतोली में ग्रामीणों को अखरोट के पौधे निशुल्क भेंट किये गए। गंगोलीहाट में हाटकालिका मंदिर परिसर में तथा दिगतोली में खाली पड़ी भूमि पर ग्रामीणों के सहयोग से पौधरोपण भी किया गया। डॉ आशुतोष पंत के प्रयासों से अब तक लगाए गए कुल पौधों की संख्या दो लाख इक्यासी हजार हो चुकी है।

गोविंद बल्लभ पंत पर्यावरण शोध संस्थान , कोसी, अल्मोड़ा के रिसर्च ऑफिसर डॉ अमित बहुखंडी, डॉ विभास ध्यानी, सहायक श्री सचिन साह, श्री शंकर बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री पूरन चन्द्र पाटनी ने इन कार्यक्रमों में सहयोग किया।

रावलगांव व दिगतोली गांव में पर्यावरण शोध संस्थान, कोसी के द्वारा खाली पड़ी हुई सार्वजनिक भूमि पर स्थानीय लोगों की सहभागिता से औषधीय पौधों का रोपण करके लोगों की आजीविका वर्धन के प्रयास किये जा रहे हैं। यहीं पर इन दो दिनों में अखरोट के पौधे लगाए गए, साथ ही स्थानीय लोगों को अपनी जमीन पर लगाने के लिये भी दिए गए। इस कार्यक्रम में मुझे भी सहयोग का अवसर देने के लिए संस्थान के निदेशक डॉ आर एस रावल तथा प्रोफ़ेसर डॉ आई डी भट्ट जी का मैं आभारी हूँ। आशुतोष पंत का मानना है कि यदि पर्वतीय क्षेत्रों में अखरोट और फलों के उत्पादन को बढ़ावा दिया जाय तो ग्रामीणों की आय बढ़ने से पहाड़ से पलायन को रोका जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top