Uttarakhand News

पिथौरागढ़ में सड़क हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, चालक की मौत

Ad

पिथौरागढ़: पहाड़ी इलाकों में सड़क हादसों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिथौरागढ़ के नाचनी-भैंसकोट मार्ग में एक सड़क हादसे में चालक की मौत हो गई। वो सवारी छोड़कर वापस आ रहा था। बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन 300 मीटर खाई में जा गिरी, जिसके बाद शव को खाई से निकालने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। मृतक चालक की पहचान गटघोरगाडी निवासी मनोज सिंह (35 वर्ष) पुत्र गोपाल सिंह के रूप में हुई है। वो बोलेरो वाहन चलाता था। शनिवार सुबह वो सवारी लेकर नाचनी गया था और उन्हें छोड़ने के बाद भैंसकोट वापस लौट रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर की मानें तो नाचनी के करीब तीन किलोमीटर पहले गटघोरहगाडी के पास वह नियंत्रण खो बैठा और वाहन करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। खाई के नीचे नदी थी और वहान वहीं पर पहुंच गया। इस हादसे में चालक मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला।

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top