Uttarakhand News

ई-सिगरेट और ई-हुक्के की चपेट में उत्तराखंड, कितना घातक होता है इसका सेवन!

Ad

देहरादूनः आज पूरी दुनिया में ई-सिगरेट और ई-हुक्का का एक अलग ही ट्रेंड देखने को मिलता है। देश का हर वर्ग नशे के मायाजाल में इस कदर फंस चुका है की वो नशा करने के लिए किसी भी हद को पार कर देते हैं। ऐसे में लोगों का काम आसान करने के लिए और जब जहां चाहें सिगरेट औऱ हुक्का पिने वाले शोकिन लोगों के लिए मार्केट में आज एक से बड़कर एक आधूनिक चिजें उपलब्ध हैं। उत्तराखंड में ई-सिगरेट औऱ ई-हुक्का अपनी पकड़ बनाए हुए है। युवाओं में खासकर इसने अपनी एक अलग ही जगह बना ली है। युवओं की यह पहली पसंद बनते जा रहा है। क्योंकि इसको साथ में रखना बहुत ही आसान है। और इसका इस्तमाल तो औऱ भी ज्यादा सरल है।

लेकिन उत्तराखंड में बढ़ रहे नशे के काराबोर के चलते राज्य सरकार ने ई-सिगरेटट और ई-हुक्का पर प्रतिबंध लगाने की सोची है। जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी करेगी। इसके बाद राज्य में ई-सिगेरट और ई-हुक्का की बिक्री, वितरण, भंडारण और विज्ञापन पर पूरी तरह से रोक लग सकेगी। सोमवार को केंद्र सरकार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्य को ई-सिगरेट का इस्तेमाल रोकने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। वहीं हाल ही में केंद्र सरकार ने ई-सिगरेट और ई-हुक्का पर प्रतिबंध लगाने का एलान भी किया था। केंद्र की गाइडलाइन के आधार पर राज्य सरकार ने भी उत्तराखंड में इन पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की है। जल्द ही इसे लेकर आदेश जारी किए जाएंगे।

आईसीएमआर की रिपोर्ट के अनुसार ई-सिगरेट तंबाकू और सिगरेट से भी ज्यादा हानिकारक है। इसका इस्तेमाल करने से छाती, फेफडे़ और हार्ट और दिमाग पर बहुत बुरा असर पड़ता है। अमेरिका, कनाडा, आस्ट्रेलिया, यूके में हुए अध्ययन के अनुसार 70 प्रतिशत लोग निकोटिन की तलब के लिए ई-सिगरेट का उपयोग कर रहे हैं। वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने भी माना कि ई-सिगरेट की स्मोकिंग बेहद खतरनाक है। और अब उत्तराखंड में भी इसकी खुलेआम बिकरी हो रही है। इसके वजह से राज्य का युवा नशे कि लत में फंसता ही चला जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखण्ड: पुलिस परेशान, सिर दर्द बनी FIR, लिखने में लगेगा एक हफ्ता

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानी लाइवः फिर छाई CPU, पिकअप और पांच लाख रुपये

यह भी पढ़ेंः नैनीतालः बेटी ने की खुदकुशी, लेकिन घरवालों ने बेटी का शव लेने से किया इनकार

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः दवा लेकर लौट रही दादी और पोते को ट्रैक्टर ने कुचला, दादी की हुई मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top