Uttarakhand News

उत्तराखंडः ई-रिक्शा चालक ने किया आत्मदाह का प्रयास, खुद पर डाला मिट्टी का तेल

Ad

देहरादूनः देहरादून शहर में मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शा चलाने की अनुमति न देने के विरोध में आंदोलनरत ई रिक्शा चालकों का आंदोलन और भी उग्र होता जा रहा है। आज दोपहर को एक ई रिक्शा चालक ने आत्मदाह का प्रयास किया। चालक को ऐसा करते देख वहां मौके में हड़कंप मच गया।

बता दें कि परेड मैदान में आंदोलन के क्रम में ई रिक्शा संगठन ने सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम रखा था। दोपहर को चालक पुतला दहन कर रहे थे। इसी दौरान एक ई रिक्शा चालक रिव फुकले मिट्टी का तेल लेकर वहां पहुंचा और खुद पर डाल लिया। 

चालक को शरीर पर तेल डालते देख वहां लोगों ने तुंरत उसके हाथ से कैन छीनी और वहां से दूर ले गए। काफी मशक्कत के बाद पदाधिकारियों ने चालक को समझाकर वहां से घर भेज दिया। चालक के वहां से जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस में सांस आई।

ps-amar ujala

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top