Uttarakhand News

फिर हिली धरती, चमोली में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घर से बाहर भागे लोग

Ad

देहरादून: बुधवार देर रात उत्तराखंड में एक बार धरती कांपी है। खबर के अनुसार चमोली जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटकों को महसूस करते ही लोग अपने अपने घरो से बाहर निकल आए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भूकंप के झटके रात करीब 2 बजकर 22 मिनट में आए। इस भूकंप की तीव्रता 3.6 आंकी गई है। भूकंप का केंद्र चमोली बताया जा रहा है। इस बारे में आपदा प्रबंधक अधिकारी का कहना है कि भूकंप से कोई नुकसान होने की सूचना सामने नहीं आई है। पिछले माह एक अगस्त को नाचनी में रात 10.41 बजे भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया था। भूकंप की तीव्रता बेहद कम होने के चलते क्षेत्र में किसी प्रकार की हानि नहीं हुई है।

बता दें कि चमोली जनपद भूकंप की दृष्टि से अतिसंवेदनशील है। यह क्षेत्र जोन 5 में है। यहां 29 मार्च 1999 में भूकंप से भारी तबाही मची थी। तब 103 लोग मारे गए थे। उस दौरान यहां के भवनों को भारी नुकसान हुआ था। बरासत से ही चमोली जिले के लोग भूस्खलन और आपदा से बेहाल हैं। इस बार बारिश ने रोद्र रूप धारण किया और जिले में कई स्थानों पर कहर बरपा। वहीं, संपर्क मार्ग भी ध्वस्त हो गए हैं। बारिश कम हुई तो अब लोग भूकंफ से फिर दहशत में आ गए। 

यह भी पढ़ें: डेंगू की चपेट में हल्द्वानी, बुधवार को 6 में पढ़ने वाले छात्र की मौत

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बस, ऑटो और टैक्सी चालक की हड़ताल, लोगों को हो रही है परेशानी

यह भी पढ़ें:हल्द्वानी लाइवः तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, पुलिस ने इस तरह बचाई जान

यह भी पढ़ें:दर्दनाक सड़क हादसाः बाइक रपटने से हल्द्वानी के छात्र की मौत

यह भी पढ़ें:50 रुपए की सब्जी के चक्कर में हल्द्वानी में युवक का कट गया 10 हजार का जुर्माना

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top