Uttarakhand News

दादा-तेंदुलकर के बाद पहाड़ की एकता बिष्ट ने भी मदद के लिए दान की बड़ी रकम

हल्द्वानी: कोरोनावायरस के खिलाफ पूरा भारत एक साथ खड़ा है। 24 मार्च से 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की लागू है। जिस तरह के कोरोनावायरस के मामले बढ़ रहे हैं उसे साफ है कि यह लॉकडाउन बढ़ने वाला है। देशभर में लोग राहत के लिए मदद कर रहे है। क्रिकेटर्स ने भी मदद के लिए बड़ी राशि राहत कोष में दी है। उत्तराखंड में भी कई लोगों ने हाथ बढ़ाया है। उत्तराखंड के रणजी क्रिकेटर सौरभ रावत ने 50 हजार रुपए की मदद की। उसके बाद क्रिकेट एसोशिएशन ऑफ उत्तराखंड ने भी 50 लाख रुपए डोनेट करने का ऐलान किया। इस लिस्ट में इंटरनेशनल क्रिकेटर एकता बिष्ट का नाम भी जुड़ गया है। आजकल एकता अपने घर अल्मोड़ा में हैं। क्रिकेटर एकता बिष्ट ने 51 हजार की आर्थिक सहायता राशि के चेक के साथ ही मास्क व सेनेटाइजर डीएम को सौंपे हैं।

एकता पहले ही करोड़ो उत्तराखंडवायियों के लिए प्रेरणा स्रोत रही है। राज्य से निकलकर उन्होंने भारतीय महिला टीम में जगह बनाई और देश को बड़े मंच पर कई मैच जिताए। हर कोई जनता है कि महिला खिलाड़ियों को मिलने वाली रकम काफी कम होती है लेकिन इसके बाद भी एकता ने जो किया उसने बताया है कि मदद के लिए रुपए की नहीं नियत की जरूरत होती है। मैदान से दूर रहने के बाद भी वो देश की सहायता में जुटी हुई है। एकता बिष्ट ने गरीबों और बेसहाराओं की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। वह जरूरतमंदों को राहत सामग्री पहुँचाने के कार्य में बड़ी मेहनत से डटी पड़ी हैं। इंसानियत की मिसाल पेश करती एकता की यह पहल बहुत लोगों के लिए प्रेरणास्रोत का कार्य करेगी। बता दें कि वह लोगों के लिए खाना खुद हाथों से पैक भी कर रही हैं। 

To Top