Uttarakhand News

उत्तराखंड बड़ी खबर: कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज के खिलाफ केस दर्ज

Ad

उत्तराखंड बड़ी खबर: कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज के खिलाफ केस दर्ज

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। संक्रमितों की संख्या 79 तक पहुंच गई है। पिछले 15 मामलों में देखा गया है कि संक्रमित बाहर के राज्यों से उत्तराखंड पहुंचे हैं। बाहर से पहुंचने वालों के लिए प्रशासन ने क्वारंटाइन हेतु सख्त नियम बनाया हुआ है लेकिन अभी भी कुछ हैं जो नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। इस क्रम में एक खबर देहरादून ( करनपुर) से आ रही है कि कोरोना पॉजिटिव मिले व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी सेक्शन 188 और सेक्शन 51 बी आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में मामलों में बढ़ोतरी के साथ नियम सख्त बनाए जा रहे हैं। नैनीताल जिले में भी डीएम सविन बंसल ने साफ किया है कि बाहर से जिले में पहुंचने वाले प्रवासी खुद को क्वारंटाइन नहीं करते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि उत्तराखंड में अब तक कोरोनावायरस के 79 मामले सामने आ चुके हैं।


अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 02
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 40
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 07
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 12
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 01
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 16
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस – 00
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 01

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top