Uttarakhand News

उत्तराखंड में दिन दहाड़े फायरिंग से मचा हड़कंप,सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Ad

उत्तराखंड में दिन दहाड़े फायरिंग से मचा हड़कंप,सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

देहरादूनः राजधानी दून से एक वीडिओ सामने आया है जो सोशल मीडिया में काफी वायलर हो गया है। ये वीडियो पटेलनगर क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर का बताया जा रहा है। जहां शराब के ठेके के बाहर दिन दहाड़े फायरिंग हुई। 

ADVERTISEMENTS Ad

घटना गुरुवार शाम चार बजे की बताई जा रही है। इस वीडियों में देखा जा सकता है कि एक शख्स राउंड फायर करते दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने दो शराब ठेकेदारों को फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ठेकेदारों में मामूली कहासुनी हुई थी, इसके बाद उन्होंने बाइक सवार युवकों पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने गुरुवार देर रात घटना का खुलासा किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top